आदेश के बावजूद 10 महिने में नही हो सकी निजी अस्पताल की जॉच…..कलेक्टर के संज्ञान में आया मामला
अनुमति नही होने के बावजूद अस्पताल में ईलाज के दौरान कोरोना संक्रमित की हुई थी मौत
बैकुंठपुर।
जिला प्रशासन कोरिया के द्वारा बैकुंठपुर स्थित निजी अस्पताल में शासन सेे अनुमति नही होने के बावजूद कोविड मरिज के ईलाज के दौरान हुए मौत के मामले जिले का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जॉच नही कर रहा है। अपने आदेश में 09 फरवरी 2024 को कोरिया कलेक्टर ने पत्र लिखकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जाच कर रिपोर्ट देने को कहा था। किन्तु आदेश के 10 महिने होने को है किन्तु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने जॉच नही कर सका।
इससे पूर्व मामले में जिला प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई की अनुशंसा का अनुपालन नहीं हो होने पर कार्यालय कलेक्टर कोरिया ने सुनील तिवारी की शर्मा हॉस्पिटल में 09 मई 2021 को इलाज के दौरान मृत्यु के संबंध में जांच करने को कहा था। कलेकटर के आदेश के बाद जैसे तैसे चार महिने बाद 16 मई 24 को जाच गठित की गई। जिसमें डॉ. अशोक कुमार सिंह, मेडिसिन विशेषज्ञ-जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर को जांचकर्ता अधिकारी, डॉ. अभिषेक गढ़ेवाल, चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर को सहायक एवं विनोद तिवारी, सहायक ग्रेड 03 जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर को टंकणकर्ता लिपिक को जिम्मेदारी दी गई थी।
अस्पताल को नही थी अनुमति…..ईलाज के दौरान हुई मौत
कोरोना काल की याद कौन भूल सकता है। इसी दौरान कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के महलपारा के शर्मा हास्पिटल पर कोरिया जिले के प्रशासन ने स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रावधानो के उलंघन एवं एपीडेमिक डिजीज एक्ट-1897 और भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 186 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का उलंघन बताकर सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियमों को तोडने का दोषी मानते हुए, हास्पिटल संचालक डॉ. राकेश शर्मा के द्वारा कोविड-19 महामारी के ईलाज हेतु शासन से अनुमति नही होने के बावजूद कोरोना संक्रमित मरिज का उपचार किया। जिस कारण बैकुंठपुर के जूनापारा निवासी सुनील तिवारी की मृत्यु होना जाच में सत्य पाया गया था।
जिम्मेदार के बोल……
आपके द्धारा मुझे जानकारी दी गइ है। मामला मेरे से पहले का है मुझे इसकी जानकारी नही है। मैं विभाग से जानकारी लेती हॅू कि अब तक जाच क्यो नही हुई है।
चंदन त्रिपाठी – कलेक्टर कोरिया
आपके द्धारा मुझे जानकारी दी गई है मैं ने आज जाच दल के सभी सदस्यो को बुलाया है उनसे पूरी जानकारी लेता हॅू फिर आगे आपको जानकारी दी जायेगी।
डॉ. प्रशांत सिंह – सीएमएओ, कोरिया
मैं मामले में जाच अधिकारी नही हूूॅ इसलिए मैं नही बता सकता कि जॉच अब तक क्यो नही हुई।
डॉ. अशोक कुमार सिंह – जॉच दल के अधिकारी

+ There are no comments
Add yours