दोगुना टोल वसूली को लेकर रोज हो रही कचकच
वाहन चालको ने लगाया महिला टोलकर्मीयो पर जबरन परेशान करने का आरोप
बैकुंठपुर।
कटनी-गुमला नेशनल हाईवे 43 पर बने नागपुर टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर महिला टोलकर्मी और वाहन चालको के बीच पूरे दिन गहमागहमी और कचकच बनी रहती है। प्रतिदिन इस टोल से गुजरने वाले बस चालको का कहना है कि जिन वाहनो में फास्टैग रिचार्ज है उनसे भी टोल पर लगे स्केनर कैमरा के काम नही करने का बहाना बनाकर दोगुना टोल वसूला जा रहा है। जिसको लेकर टोल कर्मियों और वाहन चालकों में नोकझोंक लगातार हो रही है। कहा जा रहा है हाईवे पर टोल से गुजरने वाले करीब 20 प्रतिशत वाहनों से दोगुना टोल लिया जा रहा है।
नोकझोंक का विडियो जमकर वायरल
युवक महेन्द्र शुक्ला के द्धारा वायरल विडियो में महिला कर्मियो पर दूगने पैसे लेने का साफ आरोप लगाया जा रहा है। विडियो में महिला टोलकर्मीयो से अपने पैसे वापस मांगते हुए युवक की बात सुनी जा सकती है और महिला कर्मियो का अनुचित व्यवहार करते साफ देखा जा सकता है।
फास्टैग स्केनर काम नही करने का बहाना
वाहन चालको का कहना है कि एक तो हमें समय पर हर स्टेशन पर पहुॅचना होता है वही पर प्रतिदिन टोल पर होने वाली किचकिच में 10 से 15 मिनट की देरी हो रही है। जिससे हमे लगातार नुकसान हो रहा है हमारे फास्टैग में पैसा होने के बावजूद स्कैन नहीं होने का बहाना फिर आपत्ती करने पर बहस बाजी करने को विवश करना उसके बाद 250 के बजाय 500 रुपये देेना बहुत महंगा पड रहा है।


+ There are no comments
Add yours