कार्यकर्ता विधायक जी के जन्म दिवस पर न करें कोई कार्यक्रम-रेवा यादव
बैकुंठपुर।
विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक भइयालाल राजवाड़े का 25 जनवरी को जन्मदिन है लेकिन उनके पुत्र स्व. विजय राजवाड़े जी के निधन के बाद उनका मन बहुत दुखी रहता है इस कारण से वह अपना जन्मदिन व्यक्तिगत रूप से एवं सामूहिक रूप से कहीं भी कार्यक्रम नहीं मनाएंगे । आप सभी कार्यकर्ता से यही निवेदन है कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में उनका जन्मदिन का कोई भी कार्यक्रम ना रखें । आप लोग का स्नेह, आशीर्वाद और जनता का प्यार बना रहे यही उनके जीवन का सबसे बड़ी पूंजी है ।

+ There are no comments
Add yours