कोरिया में नाचा कार्यक्रम के दौरान बारबाला के ठुमके पर जमकर नोट उडाते दिखे रोजगार सहायक
विभाग ने रोजगार सहायक से 24 घण्टे के भीतर मांगा जवाब
बैकुंठपुर।
राज्य के कई जिलो में अश्लील डांस के मामले सामने आने के बाद कोरिया जिले में भी नाचा कार्यक्रम के दौरान जमकर नोट उडाते दिखे रोजगार सहायक। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के सोनहत जनपद के ग्राम पंचायत पोडी फूटबाल प्रतियोगिता के समापन पर कोरबा जिले से नाचा मंडली बुलाकर अश्लील डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहा वायरल विडियो में बारबाला पर रोजगार सहायक जमकर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि सोनहत ब्लॉक के पोड़ी इलाके का है। यहां आयोजित कार्यक्रम में कोरबा जिले से नाचा मंडली के साथ बारबाला बुलाई गई थी। बारबाला के नृत्य पर सम्मोहित होकर कार्यक्रम देखते ही देखते मदमस्त होकर रोजगार सहायक जमकर बारबाला पर नोट उड़ा रहे थे। वीडियो में रोजगार सहायक के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति महिला की तरफ धक्का देकर नाचने को कहता नजर भी आ रहा था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विभाग भी हरकत में आया उसने चल रहे विडियो के आधार पर रोजगार सहायक को 24 घण्टे में जवाब के साथ जनपद में प्रस्तुत होने को कहा है। मामला शुक्रवार का ताया जा रहा है।
गौरतलब हो कि इससे पूर्व छत्तीसगढ के गरियाबंद से अश्लील डांस का मामला सामने आया था, जहां गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एक आयोजन के लिए ओडिशा से बार डांसर बुलाई गई, जिसने अश्लील अंदाज में नृत्य किया। इस कार्यक्रम में मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम कार्यक्रम देखने पहुंचे थे और आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित रखी थी। इस पूरे मामले के वीडियो के सामने आने पर हड़कंप मच गया था। कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है।
गरियाबंद का मामला शांत हुआ ही नहीं था कि इसके बाद सूरजपुर से भी अश्लील डांस का वीडियो सामने आया। सूरजपुर में वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस कराया गया। महिलाएं अर्धनग्न होकर अश्लील तरीके से डांस करती नजर आ रही थीं। इस मामले में भी 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।



+ There are no comments
Add yours