सप्ताह भर में ही पुल के स्लैब में पडी दरार, लावापारा, झलरापारा व अमरपुर के लोगो ने खोला मोर्चा………हालत यह है कि पीडब्लूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता व बैकुंठपुर प्रभारी एसडीओ लोगो का फोन नही उठाते

Estimated read time 1 min read

हालत यह है कि पीडब्लूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता व बैकुंठपुर प्रभारी एसडीओ लोगो का फोन नही उठाते

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा अंर्तगत 4.5 किलोमीटर सडक पीडब्लूडी विभाग द्धारा निर्माण कराया जा रहा है। चिरमिरी रोड में अमरपुर होते हुए लावापारा, झलरापारा डामर रोड एवं पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति बैकुंठपुर के विधायक भइयालाल राजवाड़े के द्धारा स्वीकृति राशि 07 करोड़ 26 लाख शासन द्धारा कराया गया। जिस पर गत डेढ माह पूर्व निर्माण कार्य शुरु कराया गया। जिस पर विभाग द्धारा पहले पूल निर्माण कार्य आरम्भ कराया गया है।

इस संबध में भाजपा के सलका मंडल के पूर्व अध्यक्ष गोपाल राजवाडे ने बताया कि उन्हे ग्राम पंचायत अमरपुर के सरपंच सहित अन्य ग्रामिणो द्धारा पुल निर्माण स्थल पर बुलाया । जहा हालत यह है कि अभी एक सप्ताह पहले जिस पुल पर स्लैब डाला गया था उसमे अभी से ही दरार आ गई है। विभाग द्वारा इस प्रकार की गुणवत्ता हीन कार्य किए जा रहा हैं जो पुलिया का स्लैब दरार पड़ा हुआ है जबकि एक सप्ताह नही हुआ है कही ना कही अधिकारियों की लापरवाही देखी जा रही है। सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे निर्माण कार्य का विरोध कर रहे है। इस घटिया कार्य निर्माण की शिकायत ग्रामिणो ने बैकुंठपुर विधायक से भी की गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि इस निर्माण की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के लोग सुनते ही नहीं। अपनी इच्छानुसार काम कर रहे हैं जो पुल अभी से क्षतिग्रस्त हो रही है पूरी तरह से शासन के पैसे को लूटा जा रहा है। लोगो ने कहा कि जिला प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है यदि अभी इस कार्य निरीक्षण कराया जाए तो कई खामियां सामने आ सकती हैं।

जॉच की उठी मांग……..

ग्रामिणो से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुआ है। पुल की गुणवत्ता की जांच करायी जायेगी। पुल पुलिया का तब तक निर्माण नहीं होना चाहिए जब तक स्थानिय लोग संतुष्ट नही हो जाए।

भइयालाल राजवाडे – विधायक बैकुंठपुर

निर्माण एजेंसी द्वारा पुल निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिस कारण एक सप्ताह में ही पुल के स्लैबो में दरारे आने लगी जो जॉच का विषय है। हम अपने गॉव में इस तरह के घटिया निर्माण को नही होने देंगे।

गोपाल राजवाडे – पूर्व अध्यक्ष सलका मंडल

पुल की गुणवत्ताहिन कार्य को ग्रामिणो की मदद से विरोध किया जा रहा है। अन्य प्रदेशो में पुल टूटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसका खामियाज़ा आम लोगों को उठाना पड़ता है क्वांटिटी और क्वालिटी से समझौता होने पर लोगों की जान-माल को नुकसान होने का खतरा रहता है एैसा हम नही होने देंगे।

लालमन सिंह – सरपंच -ग्राम पंचायत अमरपुर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours