तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना काल में बाजार में विगत 8 महिनो की मंदी के बाद अब बाजार में जोर नजर आने लगा है। एक ओर किसानों को बोनस और सरकारी कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंचने के बाद बाजार में दीपावली खरीदारी की शुरुआत हो चुकी है। साथ ही ग्राहकों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे में रौनक नजर आ रही है। घरों में रंग रोगन और साफ-सफाई की शुरुआत होने के साथ के बाद अब लोग त्योहारी खरीदारी में जुट गए हैं। शहर के कपड़ा, सराफा और मोबाइल दुकान के बाद इलेक्ट्रानिक और रंग रोगन की दुकानों में भी भीड़ बढ़ गई है। इधर शहर के अन्य दुकानों में भी लोग खरीदी करते नजर आ रहे हैं। बाजार में ग्राहकी बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे में रौनक है।

इन दिनों ग्राहकों की सर्वाधिक भीड़ मोबाइल, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक और सराफा दुकानों में देखने को मिल रही है। फाइनेंस सुविधा शुरू होने से ज्यादातर ग्राहक इसका लाभ उठा रहे हैं, वहीं बजट के भीतर उन्हें पसंदीदा फायनेंस करने का अवसर मिल रहा है, हालांकि बाजार में लगभग हर कारोबारी द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए फाइनेंस सुविधा दी जा रही है, लेकिन इलेक्ट्रानिक दुकानों में पहुंच रहे ग्राहक फ्रिज, कूलर, एसी और अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों में लगे बार कोड को स्कैन कर मिलने वाली स्कीम से अवगत हो रहे हैं। बता दें कि दिपावली को केवल कुछ दिन ही और शेष रह गए हैं और आगामी दिनों में ग्राहकी और तेज होने की संभावना है।

सराफा और कपड़ा बाजार में तेजी
अब सराफा और कपड़ा बाजार में तेजी आने के बाद इलेक्ट्रानिक और होम एंप्लांइस के बाजार में ग्राहकी शुरू हो गई है। दुकानदारों ने ग्राहकों के अनुरूप फ्रिज, टीवी, होम थिएटर, एसी और वाशिंग मशीन की विभिन्ना रेंज से दुकानें सजी हुई है। होम एम्प्लाइंस के व्यापारियों ने इलेक्ट्रानिक आइटम से दिवाली का बाजार तैयार कर रखा है।
as

+ There are no comments
Add yours