तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राज्य रासेयो अधिकारी एवं पदेन उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग डाॅ समरेन्द्र सिंह के संरक्षण, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, डाॅ अनिल कुमार सिन्हा, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के निर्देशानुसार एवं प्रो एम सी हिमधर जिला संगठक रासेयो कोरिया एवं सूरजपुर के मार्गदर्शन में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2020 आगरा हेतु जिला स्तरीय चयन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के प्रांगण में किया गया।
जिसमें कोरिया जिले के रासेयो युक्त महाविद्यालयों से चयनित स्वयं सेवक शामिल हुए। जिला संगठक द्वारा गठित चयन समिति संजीव कुमार जायसवाल, एन सी सी आॅफिसर, डाॅ रंजना नीलिमा कच्छप कार्यक्रम अधिकारी, महेश मिश्रा यातायात सैनिक, सुनील शर्मा एवं सुमित साहू दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड रिटर्न के द्वारा परेड, कमाण्डिंग, दौड़ एवं शारीरिक परीक्षण के आधार पर स्वयं सेवकों का चयन किया गया।
जिसमें 3 छात्र एवं 3 छात्रा स्वयं सेवक क्रमशः शिवम् कुमार एवं सुषमा राजवाड़े शास. राप्रसिंह. स्नात. महा बैकुण्ठपुर, सुषमा कुर्रे एवं देवन्ती शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर तथा महेश कुमार एवं सूरज कुमार पं जे पी उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना का चयन किया गया साथ ही प्रतीक्षा सूची में कृष्णा शास0 राप्रसिंह0 स्नात0 महाविद्यालय बैकुण्ठपुर एवं सीमा कुशवाहा पं जे पी उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना चयनित हुए।
कोरिया जिले से चयनित स्वयं सेवक विश्वविद्यालयीन स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन कार्यक्रम में दिनांक 11.11.2020 को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के द्वारा आयोजित स्थल राजीव गांधी शास0 पी जी महावि0 अम्बिकापुर के खेल मैदान में शामिल होंगे। इस अवसर पर पंजीयक के रूप में पटना महाविद्यालय के कार्यक्रम सहायक रोहित कुमार साहू उपस्थित रहे।
जिले से चयनित स्वयं सेवकों को अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ए सी गुप्ता, जिला संगठक प्रो एम सी हिमधर, कार्यक्रम अधिकारी, डाॅ श्रीमती प्रीति गुप्ता, डाॅ विनय कुमार शुक्ला, प्रो0 शिवशंकर राजवाड़े, डाॅ सुश्री रंजना नीलिमा कच्छप सहित, रासेयो कार्यक्रम सहायक मो0 आरीफ ढेबर, वरिष्ठ स्वयं सेवक सुप्रिया मिश्रा, संगीता साहू, सुमित साहू, लवकुमार, प्रमोद कुमार, परमा, रजनी पैकरा, शबाना बेगम, खुशबू यादव, सिमरन परवीन, देव नारायण सिंह, आकाश सिंह, शक्ति राजवाड़े, अल्फा बड़ा, बिहारी लाल साहू, रविन्द्र कुमार साहू, सीमा कुशवाहा, रनिया प्रजापति, पूजा रजक, तीरथ प्रसाद, ममता पाव, प्रियांशु एवं प्रीति पैकरा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
as

+ There are no comments
Add yours