खदान में काम रहे मजदूर की काम के दौरान हुई मौत, हजारो कामगारो सुरक्षा पर सवाल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले के चरचा में शनिवार को हुई खदान दुर्घटना में श्रमिक की मौत के बाद खादन में काम करने सैकडो श्रमिको की सुरक्षा पर सवाल खडा हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक कर्मी हल्दीबाड़ी चिरमिरी का निवासी था। इस दौरान चरचा वेस्ट में प्रथम पाली में दुर्घटना हुई है। मृतक चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी श्रमिक विफल पिता जगजीत प्रथम पाली में चरचा वेस्ट खदान में ड्यूटी करने के लिए गया जहां सुबह 11 बजे पैनल नम्बर 101 में ड्रेसिंग का कार्य कर रहा था। खदान के छत का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसके सिर में गम्भीर चोटें आई।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर प्रबंधन द्वारा उसे तत्काल खदान से बाहर निकाला गया। तथा रीजनल हॉस्पिटल चरचा की मेडिकल टीम को एम्बुलेंस सहित बुलवाया गया। मेडिकल टीम के आने पर चरचा वेस्ट खदान के मुहाड़े में घायल की जांच की गई। जिसे जांच के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours