जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंचा, रात को बढ़ने लगी ठिठुरन, फसलों को होगा फायदा

Estimated read time 1 min read

बढ़ सर्दी फसलों के लिए कारगर तो लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


इन दिनों कोरोना के बीच निरन्तर कम होते जा रहे तापमान से भी चिंता बढने लगी है। रात को बैकुन्ठपुर शहर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर आ गया जबकि जिले के वनांचल क्षेत्र रामगढ में रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर आ गया है। इसके साथ ही सर्दी बढ़ गई है। ष्षनिवार को धूप में तेजी रही जिसके कारण अधिकतम तापमान तो 26 डिग्री पर आ गया लेकिन 5 बजे के बाद फिर सर्दी बढ़ गई।
रात को 10 बजे बाद तेज सर्दी हो गई जिसका प्रभाव घरों में बैठे लोगों को महसूस हुआ। इसी के साथ ही यह सर्दी सुबह 10 बजे तक रहती है। इस तेज सर्दी के चलते लोग सुबह थोड़ा देरी से घूमने निकलने लगे हैं। एक दिन पहले ही षुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था जो शनिवार को 7 डिग्री पर जा पहुॅचा। षनिवार को इसमें और कमी आ गई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों में पुरे क्षेत्र में सर्दी तेज होगी और शीतलहर चलेगी।

सरसों और गेहूं को होगा फायदा

कृषि विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इन दिनों तेज सर्दी से गेहूं व सरसों को फायदा है जबकि प्याज सहित कुछ फसलो को थोड़ा नुकसान हो सकता है। अब यदि हल्की बरसात आ जाती है तो फसलों को इससे फायदा होगा। इससे पानी की बचत होगी। इस समय खेतों में सरसों व गेहूं की फसल है।

बरते सावधानी, हो सकता है घातक

इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार डॉ. पिं्रस जायसवाल का कहना है कि तेज सर्दी में सभी व्यक्तियों को अपना ख्याल रखना आवश्क है। कोरोना काल में इतनी तेज ठंड में आप सुबह जल्दी व देर शाम को तो घर से बाहर ही नहीं निकलिए। सभी को अपने आपको खांसी व जुकाम से बचाना है। यदि सर्दी अधिक है तो घर का तापमान नियत्रिंत करने के लिए हीटर चलाए। इस समय गर्म पानी का सेवन करें तो बेहतर होगा। सुबह धूप निकलने पर गर्म पानी से स्नान करें और पर्याप्त कपड़े पहन कर ही रहें। ऐसे समय में घर में रहकर भी कुछ व्यायाम व योग आवश्यक रूप से करेंगे तो बेहतर होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours