जिले के 65 ग्रामीण विस्तार अधिकारियों ने आंदोलन से किया इनकार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरिया जिले में कुछ कृषि विस्तार अधिकारी शनिवार 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं । किंतु कोरिया जिले के 65 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जो कि हमारे संघ से हैं वे हड़ताल का हिस्सा नहीं होंगे। इस दौरान उन्होंने हड़ताल के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारे संग के सभी अधिकारी कर्मचारी आज भी काम पर थे और आगे भी अपने कार्यों में रहेंगे । उन्होंने कहा कि कोरिया जिले के कुछ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित भर्ती नियमों के अधीन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति की कार्रवाई अनुचित ठहराने के उद्देश्य आंदोलन पर चले गए हैं । इस संबंध में छत्तीसगढ़ भर में हमारे संघ के कोई भी अधिकारी हड़ताल का हिस्सा नहीं होंगे । उन्होंने बताया कि कोरिया जिले में 83 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों में से 65 किसी विस्तार अधिकारी आंदोलन या हड़ताल का हिस्सा नहीं है । इस दौरान वे सभी अपने अपने मुख्यालय में उपस्थित होकर ष्षासन द्धारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कुशल संचालन के दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours