अपहरण का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

कोरिया जिले के जनकपुर से अपहरण कर उत्तरप्रदेश ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है साथ ही बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 13 अक्टूबर 2020 को प्रार्थी उम्र 44 साल निवासी पुराना बस स्टैड जनकपुर थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कराया कि दिनांक 13.10.2020 को करीब 7 बजे सुबह मेरी नाबालिग लडकी उम्र 17 साल 3 माह 1 दिन ने घर से अपने दादी के साथ रोजाना की तरह पंचायत की तरफ जनकपुर पैदल घुमने गई थी। रास्ते मे थक जाने पर बेटी ने दादी को पंचायत के पास बैठा दिया। काफी देर तक बालिका जब वापस नही लौटी है।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक 138/2020 धारा 363 ताहि . का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बालिका के सबंध में पता चलने पर टीम बनाकर अपहृत नाबालिग बालिका को जिला अलीगढ उत्तप्रदेश से आरोपी रवि कुमार बंजारा आ.मुकेश कुमार बंजारा उम्र 21 साल साकिन बावली थाना एटा जिला अलीगढ उतरप्रदेश के कब्जे से बरामद किया गया एवं नाबालिग अपहृत बालिका के कथन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 366 , 376 ( 2 ) ( ढ ) ताहि , 4 , 6 पाक्सो एक्ट में गिरप्तार कर दिनांक 29.12.1 को रिमांड में भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विवेक खलखों सउनि . चित्रबहोर यादव , सउनि अजय बघेल, आरक्षक नीरज पढीयार , म.आर ० सुमन सिंह , साईबर सेल आर . पुस्कल सिन्हा ने सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रह

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours