भारतीय जनता पार्टी ने देव नगर मे किसानों की मांगो के समर्थन व प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी मे की जा रही अव्यवस्था के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एव चक्काजाम

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

भारतीय जनता पार्टी ने देव नगर मे किसानों की मांगो के समर्थन व प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी मे की जा रही अव्यवस्था के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एव चक्काजाम कर देव नगर नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा |भाजपा द्वारा सूरजपुर जिले के 14 मंडलों सहित मंडल देवनगर मे धान खरीदी मे व्यापक अनियमितता व बारदाना का कमी के कारण ठप्प पड़े धान खरीदी को सूचारु रूप से संचालित करने की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था जिसे संबोधित करते हुए जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी ने राज्य सरकार को जमकर कोसा श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार धान खरीदी मे पूरी तरह विफल रही है किसानों से झूठा वादा कर सत्ता मे आई कांग्रेस को किसान ही सत्ता से बेदखल करेंगे उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हित आठ सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है और हमे उम्मीद है सरकार किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेगी|धरना प्रदर्शन मे महिला मोर्चा जिला महामंत्री शांति सिंह, विजय राजवाड़े, रणवीर सिंह, कौशल सिंह, जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि साहू, रामकरण साहू, हेमदास मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला तथा किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण करने की मांग की |सभा समापन के बाद सांकेतिक रूप से चक्काजाम किया गया तथा नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी को आठ सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा|कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अशोक यादव व आभार प्रदर्शन राजेश साहू ने किया इस दौरान भाजपा नेता रामरतन सिंह, देवी शरण जायसवाल, नंदकेश्वर यादव, ब्रजेश शर्मा, पुष्प लता शर्मा,रामबक्स पड़वार, फूलचंद,मुरली जायसवाल, जग लाल साहू, दीपक मुंगेरी, सुरेन्द्र साहू, बाबूलाल,जय प्रकाश, अनंजय, सहित बड़ी संख्या मे किसान मौजूद थे|

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours