स्टापडेम और निर्मला घाट बनेगा मगरदहा नाला की पहचान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो की
अनुशंसा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पंचायत नई लेदरी में
अधोसंरचना मद से विकास कार्य को मंजूरी प्रदान की है। स्वीकृत विकास
कार्य में वार्ड क्र. 1 स्थित मगरदहा नाला में स्टापडेम सह निर्मला घाट
का निर्माण 26 लाख 45 हजार की लागत से कराया जाएगा।
बता दें कि विधायक कमरो के अथक प्रयासों से हाल ही में प्रदेश के बजट में
भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के लिए 8564 लाख का प्रावधान कर जहां बड़ी
सौगात दी गई है वहीं उनकी अनुशंसा पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास
प्राधिकरण मद से विधानसभा क्षेत्र में 87 लाख के 17 विकास कार्यों को
स्वीकृति प्रदान की गई है। संपूर्ण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए
समर्पित विधायक कमरो के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours