डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में फ्री प्राथमिक की प्रारंभिक कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

विकासखंड लखनपुर के सूरज प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार फ्री प्राथमिकी प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु 30 अप्रैल 2021 तक डीईओ कार्यालय लखनपुर में आवेदन आमंत्रित किया जावेगा तथा शासकीय कोटे के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण के लिए 8% तथा शिक्षा के अधिकार के अधिनियम के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को किस श्रेणी के आवेदकों के लिए आरक्षित 25% सीट किया गया है

परंतु पात्र विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए निर्देशित किया गया है जो इस प्रकार हैं प्रवेश के लिए विद्यार्थी लखनपुर विकासखंड का होना चाहिए प्राथमिक की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु 30 अप्रैल 2021 की न्यूनतम आयु 4 से 5 वर्ष होना अनिवार्य है अर्थात 1 मई 2016 से 30 अप्रैल 2017 के मध्य जन्म तिथि होने की स्थिति पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश की पात्रता होगी तथा जन्म प्रमाण पत्र पहचान प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना होगा तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours