9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिला जनरल प्रमोशन, अगली कक्षा की तैयारी करें शुरू

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

एक से आठवीं तक के बच्चों को जनरल प्रमोशन मिलने के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए सत्र 2019-2020 के बाद सत्र 2020-21 के 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रोन्नत (जनरल प्रमोशन) करने का फैसला लिया है। जिन प्राइवेट स्कूलों में अभी परीक्षा नहीं हुई है या रिजल्ट नहीं बन पाए हैं ऐसे स्कूलों के नौवीं और ग्यारहवीं के स्टूडेंट्स को भी जनरल प्रमोशन का लाभ मिलेगा। प्रदेष सरकार नेे सभी संभागों के संयुक्त संचालक एवं सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया हैं।
सभी स्कूलों के छात्रों को प्रोन्नत कर उत्तीर्ण घोषित किया जाए। छात्रों को 9वीं से 10वीं तथा 11वीं से 12वीं कक्षा में एडमिशन दिए जाएं, जिससे विद्यार्थी एकाग्रचित्त होकर अगली कक्षा की तैयारी प्रारंभ कर सकें।

फैक्ट फाईल……

कक्षा – छात्रो की संख्या
1 – 8223
2 – 8151
3 – 8324
4 – 8292
5 – 8204
6 – 7978
7 – 8131
8 – 8916
9 – 10133
11 – 4354
कुल छात्र – 81260

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours