बढा कोरोना, फिर भी दूसरे राज्यो से आने वालो पर न निगरनी, न जाॅच

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

उत्तर प्रदेष और मध्यप्रदेष समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है। ऐसे में दूसरे प्रदेशों जिसमें ज्यदातर उत्तरप्रदेष, मध्यप्रदेष, झारखण्ड, बिहार से जिले में आने वाले लोगो के जाॅच की कोई व्यवस्था वर्तमान में जिले में नही है। जिस प्रकार से जिले में बाहर से आने वाले लोगो पर किसी प्रकार की निगरानी और इनकी जानकारी भी दर्ज नही की जा रही है उसे देखते हुए जानकार जल्द ही जिले में कोरोना विस्फोट की आषंका जता रहे हैं। रविवार को चिरमिरी में 16 व सोमवार को मनेन्द्रगढ में 15 कोरोना पाजेटिव सामने आने से एक बार फिर जिले में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई है।

नही हो रही दूसरे राज्यो से आने वालो की जाॅच
4 महिनो की राहत के बाद मार्च के प्रथम सप्ताह से जिले में जिस प्रकार से कोरोना पाॅजेटिवो की तादात बढ रही है। और संक्रमण के फैलाव की संभावना बढ़ी है। उसके बाद भी जिला प्रषासन के द्धारा जिले में दूसरे राज्यो से आने वालो पर निगरानी जाॅच नही करना आगे बडी भूल साबित हो सकती है।

त्योहारों पर बढा लोगो का आवागमन

होली और षब ए बरात के कारण जिले में प्रतिदिन करीब 1000 लोग दूसरे प्रदेशों आना जाना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जहाॅ कई पडोसी राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे जिले में संक्रमित मरीजों के आने से इसका संक्रमण एक बार फिर से फैलने की चिंता सताने लगी है।

लोग हैं बेफ्रिक

लगातार कोरोना के फैलाव के बाद जिले में लोग संक्रमण को लेकर बेफिक्र दिखाई पड़ रहे हैं। कहीं पर भी मास्क व सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों से लेकर अस्पतालों तक में लोग बिना मास्क लगाए घूमते दिखाई दे रहे हैं। बसो व रेलवे स्टेशन तक में लोग सामाजिक दूरी नहीं बरत रहे हैं।

विगत वर्ष प्रवासियो से मिला था पहला संक्रमित
कोविड19 संक्रमण धीरे धीरे फिर से बढ़ने लगा है। जिस प्रकार विगत वर्ष मार्च में प्रवासी मजदूरों के कारण संक्रमण पूरे जिले में फैला था, उसी प्रकार इस वर्ष भी प्रवासी मजदूर अपने साथ संक्रमण ला सकते हैं। यदि गहनता से जाॅच की जाये तो इसकी पुष्टि अन्य राज्यो से आने लोगो के जाॅच से हो जायेगी।

ऐसी नौबत क्यों आई
कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोगों ने कोविड गाइड लाइन की जमकर अनदेखी की। बाजारों में बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लोग घूमते रहे। ऐसे में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

वर्जन…………
लगातार मास्क नही लगाने वालो पर कार्यवाई की जा रही है। आगे सभी तरह की एतियात बरते जायेंगे जैसा षासन के ओर से निदे्रष होगा।

  • एसएन राठौर, जिला कलेक्टर, कोरिया

फैक्ट फाईल…..
रविवार – 16 पाजेटिव
सोमवार – 15 पाजेटिव
कुल – 5727
एक्टिव केष – 143

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours