आमजन के लिए लॉकडाउन लेकिन कोयला तस्करों की पुलिस कर रही मानिटरिंग

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 1 चित्ता झोर में लगभग दर्जनों बार अवैध ईंट भट्ठा में चोरी का कोयला सप्लाई किया जा रहा है जिसमें यह कोयला वेस्ट चिरमिरी ओपन कास्ट बंद खदान से निकालकर दिनदहाड़े ट्रैक्टर के माध्यम से सिद्ध बाबा मंदिर के बगल सड़क से ले जाया जा रहा है।

कोरोना काल में जहां एक तरफ स्थानीय पुलिस महकमा लोगों को बाहर घूमने वालों पर लागातार समझाइश और घरों में रहने की बात कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कोयला माफियाओं के द्वारा लगातार लाकडाउन का उल्लंघन और बेखौफ होकर कोयला का तस्करी ट्रैक्टर के माध्यम से कर रहे हैं। जिसमें पुलिस प्रशासन मुक बधिर बना हुआ है।

जिसमें अवैध कोयला ट्रैक्टर के माध्यम से चिरमिरी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 चित्ताझोर के ईटा भट्ठा में बेखौफ होकर खपाया जा रहा है।

आलम यह है कि कोरोना काल में जहां स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा बेवजह बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई करती नजर आती है तो वही इन कोयला तस्करों पर कोई लगाम नहीं है शाम के 5:00 बजे से लेकर सुबह के 6:00 बजे तक

ट्रैक्टर से अवैध कोयला लेकर वेस्ट चिरमिरी ओपन कास्ट से होते हुए मस्जिद ग्राउंड से होकर चित्ता झोर वार्ड क्रमांक 1 मे दौड़ती नजर आती है।

जबकि पोडी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन में लगे ट्रैक्टरों में गाड़ियां गेल्हापानी क्षेत्र से भी आती है और कोयला की तस्करी कर अवैध ईटा भट्ठा में जाती है।

जबकि आलम यह है कि अगर वार्ड क्रमांक 1 के प्रत्येक अवैध ईटा भट्ठा में देखा जाए तो कई टन कोयला का ढेर लगा हुआ है

जिसमें कोयले के कई टन कोल माफियाओं के द्वारा स्टॉक में रखा हुआ है ।

जानकारी के अनुसार यह पूरा अवैध खेल स्थानीय पुलिस महकमा के मानिटरिंग में खेला जा रहा है।

जिससे जहां एक तरफ माफियाओं के द्वारा एसईसीएल का कोयला को चोरी करकेअवैध रूप से ईंट भट्टा में चोरी करके खापाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ खनिज और पर्यावरण विभाग को लाखो‌ का चुना भी लगा रहे हैं ।
आर कुर्रे (थाना‌ प्रभारी पोड़ी )”साहब बोलते हैं देखने पर कार्रवाई करुंगा

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours