अधिकारियो के कानून पालन के रवैये से कोरिया कलेक्टर नाराज
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर ने शनिवार को कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारियों, एसडीएम, सीईओ एवं सीएमओ को निर्देष दिया है बताया जा रहा है कि कलेक्टर शादियों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं होने के कारण खासे नाराज बताये जा रहे हैं। उन्होने इस पर अपनी अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जिले के सभी समाज प्रमुखों, प्रबुद्घजनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि शादियों के लिए बनए गए नियमों का कड़ाई से पालन करें एवं अन्य लोगों को भी इस नियम के पालन के लिए प्रेरित करें।
जिले में बहुत मुश्किल से कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आयीं है। फिर भी प्रतिदिन औसत 600 से अधिक मरीज मिल रहे हैं जो सामान्य से बहुत अधिक है। यह जिले के लिए काफी चिंताजनक है। इस स्थिती में शादियों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करनें पर पुनः संक्रमण बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में अक्षय तृतीया का त्यौहार है, जिस दौरान बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। अतः सभी जिलावासियों से आग्रह है कि इस दौरान आप सभी अपने एवं अपनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। केवल 10 लोग ही शादियों में उपस्थित रहें नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।
शादियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
कलेक्टर श्री राठौर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अलग से निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों एवं शहरों में होने वाले शादियों पर भी नजर रखें एवं नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें।
अब लिखित में देना होगा 10 लोगों के नाम
कलेक्टर ने जिले के एसडीएम से कहा कि यथा संभव शादियों की अनुमति न दे । अगर जरूरी हो तो उनसे लिखित में 10 मेहमानों के नाम लिखवाकर सशर्त अनुमति दें। इसके साथ ही गांव हो या नगर इन शादियों की निगरानी के लिए अपने स्तर में अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियुक्त करें। चैथिया जैसे प्रथाओं के लिए अभी अनुमति प्रदान न करें।
as

+ There are no comments
Add yours