तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
दूरस्थ वनांचल आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत करई नाला में पोलिया निर्माण नही होने से क्षेत्रवासी बारिस में ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है और जिससे नाना प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं विगत क्षेत्र में दो विधायक बदल चुके हैं वहीं तीसरे विधायक के प्रति आस जगी हुई है फिर भी अभी तक करीब पुलिया में पुल निर्माण नहीं होने से शासन प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
लखनपुर विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत करई ग्राम का भौगोलि बसावट चारों तरफ पहाड़ और जंगलों से घिरा हुआ बीच में ग्राम पंचायत का बसावट है तथा यहां रहने वाले 90 फ़ीसदी से भी ज्यादा आदिवासी जनजाति एवं पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग निवासरत हैं यह ग्राम पंचायत में विगत कुछ वर्षों पूर्व सर्वप्रथम पूर्ण नशाबंदी भी ग्राम में कराई गई थी जिससे आवागमन के लिए जमदरा कुन्नी से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत करइ नाला तक सड़क निर्माण किया गया है।
विधयकों जनप्रतिनिधियों का उपेक्षा का दंश झेल रहा है ग्राम पँचायत करई नाला में पोलिया निर्माण। वही लगातार तीन बार लुंड्रा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक बन चुके हैं जिसको सरपंच सहित ग्राम वासियों के द्वारा प्रत्येक विधानसभा चुनाव में करई नाला में पुलिया निर्माण की मांग कई बार की गई जिसमें ग्राम वासियों को विधायक से सिर्फ आश्वासन ही आज तक मिला है अभी तक उक्त नाला में पुलिया निर्माण नहीं हो पाया है।

बरसात के समय ब्लॉक मुख्यालय से ग्राम पंचायत का टूट जाता है संपर्क। आज के इस आधुनिक युग में मूलभूत सुविधाओं की बड़ी-बड़ी बातें शासन प्रशासन एवं सफेदपोश नेताओं के द्वारा कही जाती है जिसे जमीनी स्तर पर देखे जाने पर स्पष्ट पता चलता है जिसका उदाहरण ग्राम पंचायत करई दसको बिटजने के बाद भी पोलिया निर्माण नही होने से बरसात के समय मुख्यालय से सम्पर्क टूट जाता है
महीनों इंतजार करना पड़ता है ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए। वही लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत करई मैं वनांचल दूरस्थ भौगोलिक दृष्टिकोण से चारों तरफ से जंगलों से एवं पहाड़ों से घिरा होने के कारण या ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से टूट जाता है जिससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों को किसी प्रकार की बीमारियां आवश्यक कार्य के मुख्यालय जाने में लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है।

वहीं शासन प्रशासन हमेशा दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च करती आ रही है परंतु कई ऐसे लखनपुर विकासखंड ग्राम पंचायत के ग्राम है जहां अभी तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है।
1-बयान-
ग्राम पंचायत कराई के सरपंच श्रीमती बेलसो एक्का के द्वारा इस संबंध में बताया गया कि हम समस्त ग्राम वासियों के द्वारा पूर्व में भी कई बार विधायक से लेकर जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी से मांग की गई परंतु आज तक पुलिया निर्माण नहीं होने से मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है।
2-बयान –
ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं आदिवासी नेता नेवल कुजुर करई नाला में पुलिया निर्माण नहीं होने से आवागमन एवं मुख्यालय से संपर्क टूटने जाती है और इस संदर्भ में तीन लुंड्रा विधान सभा विधायक बन चुके हैं लेकिन आज तक विधायकों के द्वारा पुलिया का प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल पाया है जिसके कारण ग्रामवासी शासन प्रशासन एवं एवं विधायकों से प्रति काफी रोष व्याप्त है
as

+ There are no comments
Add yours