टायपिंग परीक्षा की परिणाम व आगामी तिथि घोषित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर छत्तीसगढ़ से होने वाली टायपिंग परीक्षा की परिणाम व आगामी तिथि घोषित कर दी गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री साई टंकण कला केन्द्र बैकुण्ठपुर की संचालिका श्रीमती नमिता गुप्ता ने बताया कि, जनवरी 2020 में हुई टायपिंग परीक्षा में जिले के 18 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है जो इस प्रकार है – कुन्दन सिंह, प्रतीक बक्शी, अजय कुमार, बिंदिया, अंशु सिंह, नितिन कुमार वर्मा, सोभनाथ, आराध्य त्रिपाठी, शबाना बेगम, कुमारी केसरी नेताम, विवेक कुमार शर्मा, किरण लता पटेल, चंचला, पूजा, रिंकी, प्रीति भारद्धाज, प्रगति कुशवाहा, राहुल आदिले हैं। साथ ही आगामी टायपिंग परीक्षा वर्ष 2020 के द्वितीय चरण की तिथि भी घोषित कर दी गई है। जिसमें हिन्दी टायपिंग परीक्षा 13 दिसम्बर 2020 को तथा अंग्रेजी टायपिंग परीक्षा 20 दिसम्बर 2020 को आयोजित की जायेगी। परीक्षा केन्द्र पूर्व की भांति शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर रखा गया है। परीक्षा केन्द्र में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 नबम्बर 2020 दिन गुरूवार है। उक्त जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की बेवसाईट से प्राप्त किया जा सकता है। ज्ञात हो कि, कोविड-19 की स्थिति के आधार पर परीक्षा तिथियों में परिर्वतन भी किया जा सकता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours