तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
एसईसीएल कर्मियों को इस बार दीपावली के अवसर पर कोरिया जिले अंर्तगत 3 एसईसीएल क्षेत्रो के 15 हजार कर्मियो के लिए बोनस दिए जाने की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी के लाभ 2019-20 के हिसाब से 68500 रुपए बोनस के रूप में देने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व यह निर्णय वर्ष 2018-19 के सभी दस्तावेजों को देखते हुए मिटिग कर निर्णय रांची के दसवें बैठक में 15 अक्टूबर को तय किया गया। इस दौरान जिसमें एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में 4000, बैकुन्ठपुर क्षेत्र में 4500 श्रमिक, हसदेव क्षेत्र के 6500 कर्मियो को बोनस का लाथ दिया जा रहा है।
9 घण्टे की बैठक के बाद हुआ फैसला
दुर्गा पूजा पर कोलकर्मियों को बड़ा बोनस मिला है। कर्मचारियों को कोल इंडिया के द्वारा 68,500 रूपये का बोनस देने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सीएमपीडीआई में कोल स्टैंडराइजेशन कमेटी की नौ घंटे तक चली मैराथन बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक में कोल इंडिया के अधिकारी जहां कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण मंद पड़े व्यापार का हवाला देकर पिछले साल की राशि से कम बोनस देने की बात कर रहे थे। वहीं कोल यूनियन के नेता 75 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। कर्मियो के प्रतिनिधियो का कहना है कि कोरोना काल में भी पूरी मेहनत करके कोलया उत्पादन का शीर्ष रिकार्ड बनाया था। ऐसे में मजदूरों और कामगारों को उनका मेहनत का फल मिलना ही चाहिए था। बताया जा रहा है कि सीसीएल कर्मचारियों को उनके बोनस 22 अक्टूबर से पहले मिल जाएगा।
बोनस वर्ष बोनस राशी
2020 68500
2019 64700
2018 60500
2017 57000
2016 54000
2015 48500
2014 40000
2013 31500
2012 26500
2011 21000
2010 15000
2009 10000
राज्य कर्मियों को केवल वेतन से उम्मीद
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा, दीपावली पर कभी बोनस नहीं दिया गया है। इस बार भी केवल वेतन से ही उम्मीद है।
m,

+ There are no comments
Add yours