तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले के किसानों और कृषि विकास के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दो से 12 नवंबर तक किसान पखवाड़ा मना रही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बैकुन्ठपुर के प्रबंधक प्रियेष गौतम ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी व गैर सरकारी एजेंसियों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करना है। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न् किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी किसानों को देना और एफपीओ व महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक से जोड़ना है। इस दौरान एलडीएम विकास गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में विशेष किसान पखवाड़ा कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में बैंक की विविध किसान ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी देने और ऋण वितरण का कार्य होगा।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि विशेष पखवाड़ा के अंतर्गत तीनों जिलों में बैंक की विभिन्न् शाखाओं में किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इसे लेकर सभी शाखाओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी आयोजनों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शारीरिक दूरी व मास्क लगाने के नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति का संयोजक है। साथ ही कोरिया जिले में अग्रणी बैंक की भूमिका अदा कर रहा है। बैकुन्ठपुर में 5 नवंबर को किसान सम्मेलन बैकुन्ठपुर में आयोजित होगा। इस पखवाडे में किसानों को लोन संबंधी जानकारी दी जाएगी। ताकि लोन लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours