तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा 10वीं 12वीं में पूरक छात्रों के लिए पूरक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई । लखनपुर खंड शिक्षा अधिकारी सूरत प्रताप सिंह के द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा 10 वीं 12 वीं की वार्षिक परीक्षा 2020 में जिन छात्रों को पूरक अवसर की पात्रता है उन्हें आवेदन फॉर्म भरने हेतु 31 अक्टूबर 2020 तक समय दिया गया था । कपितय छात्रों द्वारा निर्धारित तिथि तक फार्म नहीं भरे जा सके। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए 10वीं 12वीं पूरक परीक्षा वर्ष 2020 के लिए विलंब शुल्क ₹550 के साथ दिनांक 6 नवंबर से 8 नवंबर तक परीक्षा फार्म भरने का तिथि निर्धारित की गई है जो छात्र उक्त परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं उक्त निर्धारित तिथि तक आवश्यक रूप से आवेदन फॉर्म जमा करने आवेदन फॉर्म भरने के लिए छात्र स्वयं या संस्था के माध्यम से मंडल के वेबसाइट www.cg bse.nic.in आवेदन कर सकते हैं।
as

+ There are no comments
Add yours