तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
नगर पालिक निगम चिरमिरी में इन दिनों कुत्ता काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार आए दिन लोगों को कुत्ता काटने की शिकायत आ रही है जिसमें हल्दीबाड़ी क्षेत्र से लेकर वेस्ट चिरमिरी में लगातार कुत्ता काटने का मामला प्रकाश में आ रहा है।
जिसमें पिछले एक माह में नजर डाला जाए तो लगभग दर्जन लोग से ज्यादा को कुत्ता काटने के मामला सामने नजर आया है। लेकिन मजे की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग से लेकर नगर निगम इस मामले में बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। जहां एक तरफ बात की जाए तो चिरमिरी क्षेत्र में आंकड़े के अनुसार रोजाना 1मरीज लगभग 3 मरीज कुत्ता काटने के सामने आ रहे हैं जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार में रेबीज का इंजेक्शन का स्टॉक भी खत्म है।

जिससे लोगों को आए दिन दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। और कुत्ता काटने के बाद मरीज के परिजन रेबीज के सुई के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं । लेकिन स्वास्थ्य महकमा इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है और जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार में रेबीज का इंजेक्शन का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है लेकिन फिर भी स्वास्थ विभाग रैबिज सप्लाई को लेकर लापरवाही बरत रहा है। चिरमिरी क्षेत्र के कुछ ऐसे भी जगह है जहां पर रोजाना बंदरों का आतंक भी रहता है जिसमें जीएम कॉन्प्लेक्स और गेल्हापानी क्षेत्र है जहां आए दिन बंदरों के द्वारा इंसानों को काटा जाता है।
लेकिन इस तरह से स्वास्थ विभाग के पास रेबीज का सुई ना होने के कारण लोगों को बाजार में जाकर ऊंची कीमतों पर रैबिज की इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है । डॉ जे . यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी “कुत्ता काटने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं लेकिन रेबीज का स्टॉक नहीं है!
सुमन राज आयुक्त नगर निगम चिरमिरी”लोगों के द्वारा कुत्ता काटने की शिकायत अब तक नहीं आई है शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours