तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
गिरदावरी में धान का रकबा कम होने से किसान परेशान हैं। किसानो का कहना है कि यदि कां्रगेस सरकार किसानो की इतनी ही हितैसी है फिर इस साल धान गिरदावरी में धान खरीदी के लिए सैकड़ों किसानों का रकबा कम कर दिया गया है। वहीं अनेक ऐसे किसान हैं जिनका पूरा खसरा ही गायब हो गया है। किसानो का कहना है कि लगातार षिकायतो के बाद भी कोई सुध् नही ले रहा है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो पाई है जबकि कल से धान खरीदी प्रारंभ होने से किसान बेबस नजर आ रहे है और यदि रकबे में जल्द ही त्रुटि सुधार नहीं किया गया तो किसानों का बहुत नुकसान हो जाएगा। किसानों क कहा है कि यदि प्रशासन कम किए गए रकबे को सुधारा नहीं गया तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
पूरा धान नहीं बेच पाएंगे किसान
किसानों ने बताया कि गिरदावरी में जिन किसानों का रकबा कम हुआ है जो वास्तव में ऐसी कृषि भूमि है जिनमें धान ही लगाया जाता है। समस्या यह है कि रकबा कम होने से किसान अपना पूरा धान नहीं बेच पाएंगे। ऐसी परिस्थिति में किसानों का ऋण का भुगतान भी नहीं हो पाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours