तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
लाकडाउन व कड़े सरकारी नियमों के बाद जहां कोरोना महामारी को क्षेत्र में कुछ हद तक नियंत्रण किया गया था। लेकिन लाकडाउन हटने के बाद लोग खुद बीमारी को बढ़ावा दे रहे रहे हैं। न तो मास्क लगा रहे और न ही गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। बैकुन्ठपुर सब्जी मण्डी सहित घडी चैक एवं शराब दुकान आसपास के क्षेत्र में सबसे बड़ी शराब दुकान है जहां प्रतिदिन लगभग 1000 लोग शराब खरीदने पहुंचते हैं। यहां न शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क लगा रहे हैं। जब सरकार ने कार्रवाई की थी तब व्यापारियों का भी सरकार का पूरा समर्थन मिला था लेकिन अब किसी दुकान में न तो शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही लोग मास्क लगाकर खरीदारी करने आते हैं। दुकानदार भी बिना मास्क लगाए सामान देते हैं। चाहे वो किराना दुकान, मेडिकल, कपड़ा दुकान या किसी भी प्रकार का व्यवसायी हो, किसी प्रकार का कोई भी नियम पालन नहीं किया जा रहा है।
त्योहारों में नियमों की धज्जियां
नवरात्रि, ईद, दीपावली, छठ, एकादषी में लोगों सरकारी गाइडलाइन को ताक पर रखकर त्योहार मनाया है। बड़ी संख्या में लोग पर्व के दौरान मौजूद रहे पर किसी ने भी नियमों का पालन नहीं किया। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक आयोजन में भी खूब धजिज्यां उड़ीं। कहीं भी शारीरिक दूरी पालन नहीं किया। जिले में एसईसीएल के प्रतिदिन 5 हजार से अधिक कर्मी काम पर जाते हैं और वह सारे मजदूरों को गाड़ियों में ठूंस-ठूंस कर ले जाया जाता है।
रोज आ रहे पांच-छह कोरोना पाजिटिव
कोरिया जिले में सितंबर माह तक रोजाना 200 लोगों का कोविड टेस्ट किया जाता था। जिसमें औसतन 25 लोग पाजिटिव आया करते थे। वहीं अक्टूबर व नवंबर माह में टेस्ट कराने वालों की संख्या में तो कमी आई लेकिन पाजिटिव आने वालों की संख्या दोगूनी हो गई है। वहीं पर जिले में में ही पाजिटिव मरीजों की संख्या 3851 से अधिक हो गई है। जबकि एक्टिव प्रकरण 230 तो सबसे दूखद अब तक 33 लोगो की मौत भी हो जाने के बाद लोगो की लापरवाही समझ से परे है।
वर्सन……
अभी ठंड के मौसम में कोरोना का प्रकोप और बढ़ने की संभावना प्रबल है। इससे बचने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करें व मास्क हमेशा लगाए रखें।
डा.ॅ रामेष्वर षर्मा , सीएमओ
as

+ There are no comments
Add yours