शिक्षक ऑनलाइन ठगी के शिकार खाते से 44,883 रुपये हुए पार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

मोबाइल पर फोन पे खोलकर कैश बेक ऑफर के बारे में कहकर upi पिन पोस्टपेड करवाने के बाद अज्ञात आरोपी ने शिक्षक के खाते से ₹44883 निकाल कर ठगी कर लिए

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर निवासी जो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बन्धा में कार्यरत शिक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने 20 दिसम्बर को 9651434585 नंबर से फोन करके फोन पे खोलने के लिए कहा गया और कैशबैक ऑफर की बात बोल upi पिन पोस्टपेड करवा कर आधार कार्ड लिंक करवाया गया। जिसके बाद 4987 रुपये 9 बार मे निकालते हुए 44883 अकाउंट से कट गया। बाद इसके शिक्षक ने लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच बम जुटी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours