तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं भाजयुमो सरगुजा संभाग के प्रभारी संजू नारायण सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार कोरिया भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल एवं भाजयुमो कोरिया जिलाध्यक्ष संजय सिंह के मार्गदर्शन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कोरिया जिला (बैकुण्ठपुर) के ग्रामीणक्षेत्र (बिशुनपुर,सलका मंडल) के किसानों एवं युवाओं के साथ एकत्रित होकर सुना गया।
भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने इस वर्ष के अंतिम मन की बात को अप्रतिम संवाद सुख बताया,जो बहुत ही प्रेरणादायक और ऊर्जादायक रहा,मोदी जी ने युवाओ और किसानों को सकारात्मक सोच की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया है। उपस्थित युवाओं और किसानों ने कहा कि मन की बात में जिस तरह, प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश के युवाओं को आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, स्वच्छ भारत अभियान इन महत्वपूर्ण बिंदुओ पर विशेष जोर दिया है,हमे भी आगे बढ़ कर इन बातों पर जोर देना है और इसका प्रचार प्रसार कर मोदी जी के इस नेक मुहिम को जन-जन तक पंहुचाने का कार्य वृहद स्तर पर करना है। कार्यक्रम में शामिल किसान उदयलाल राजवाड़े,अशोक राजवाड़े, मोहेलाल ने प्रधानमंत्री मोदी के किसान हितैषी कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर सलका मण्डल महामंत्री संदीप गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक राजवाड़े, संतलाल राजवाड़े, तरुण पैंकरा, विजय कुर्रे, ऋषभ राजवाड़े, उदय राजवाड़े, गंगा राजवाड़े, मनोज कुमार, खेलसाय, धनेश्वर राजवाड़े, मोहेलाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours