भारत ने 8 विकेट से जीता बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच……. सीरीज 1-1 से बराबर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

पहले गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और फिर शुभमन गिल की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 8 विकेट से बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मैच जीतकर चार मैचों की सीरीज में 11 से बराबरी कर ली. मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया की दूसरी पारी को 200 रन पर ही समेट दिया और इससे भारत को जीत के लिए महज 70 रनों का ही लक्ष्‍य मिला, जिसे भारत ने दूसरे सेशन में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. शुभमन गिल 35 और कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे 27 रन पर नाबाद रहे. सलामी बल्‍लेबाज मयंक अग्रवाल एक बार फिर फ्लॉप रहे.


पहली पारी में डक होने वाले मयंक दूसरी पारी में भी महज 5 रन ही बना सके. इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए. उनके अलावा मैथ्‍यू वेड ने 40 रन बनाए. उनके अलावा कोई और बल्‍लेबाज भारतीय अटैक का सामना नहीं कर पाया. दूसरी पारी में मोहम्‍मद सिराज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. जबकि अश्विन, जडेजा और बुमराह ने दो दो विकेट लिए. उमेश यादव को एक सफलता मिली. हालांकि उमेश यादव मैच के तीसरे दिन ही चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए.

aas

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours