किसानों के धान खरीदी में राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता —- निकाला विशाल रैली किया कलेक्टर कार्यालय सूरजपुर का घेराव दी भारी मात्रा में गिरफ्तारी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर


राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी में की जा रही व्यापक अनियमितता व बारदाना की कमी के कारण ठप्प पड़े धान खरीदी के विरोध में भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया| भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों व स्थानीय पुलिस के बीच मामूली झूमाझटकी भी हुई| जहाँ बड़ी संख्या में जिले भर से आए किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया| छत्तीसगढ़ में धान खरीदी मे व्याप्त अनियमितता व बारदाना की कमी से प्रभावित धान खरीदी सहित कई मुद्दों के लेकर भाजपा के प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन व कलेक्टोरेट घेराव का कार्यक्रम सूरजपुर जिला मुख्यालय के रंगमंच मैदान में हुआ जहाँ भाजपा के आह्वान पर बड़ी संख्या किसानों व भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला|पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही झूठ बोलने का रहा है गंगा जल लेकर कसम खाने वाली कांग्रेस सत्ता में आने के बाद अपने वायदे से मुकर रही है प्रदेश का किसान अपना धान बेचने के लिए परेशान है कभी रकबा कम कर दिया जा रहा है तो कभी वारदाना के कमी के कारण धान खरीदी बंद है| पूरे प्रदेश मे माफिया राज है रेत से लेकर शराब माफिया सक्रिय हैं |

भाजपा राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी |भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भूपेश सरकार को निकम्मी सरकार करार दिया उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर है गिरदावली के नाम जबरन किसानों का रकबा कम कर दिया गया, धान न खरीदना पडे़ इसलिए राज्य सरकार द्वारा बारदाने की आपूर्ति बंद कर दी गई ,जबकि खुले बाजार मे ऊंचे दाम पर बारदाना बिक रहा है | श्री अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से किसानों का एक एक दाना धान खरीदने की मांग की|प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी जवाबदारी से बचना चाह रही है धान खरीदी विलंब से शुरू की गई तथा तरह तरह के बहाने बनाकर धान खरीदी बंद करने साजिश रची गई आजतक किसानों को पिछले साल का भुगतान नही मिल सका है |पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस कभी किसानों की हितैषी नही रही किसान अपने साथ हुए धोखा का बदला आगामी चुनाव मे जरूर लेगा|

as


कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, नपा उपाध्यक्ष व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता,अनूप सिन्हा, थलेश्वर साहू, विरेंद्र जायसवाल ने भी सभा को संबोधित कर कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला|
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का पिछले दो साल मे पहला बड़ा आंदोलन
प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद सरकार के खिलाफ विपक्षी दल भाजपा का पहला बड़ा आंदोलन हुआ|आंदोलन मे शामिल होने बड़ी संख्या में किसान व भाजपाई ट्रेक्टर से जिला मुख्यालय पहुंचे जिससे आयोजकों मे काफी उत्साह दिखा| बड़ी संख्या में किसान पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के गृहक्षेत्र से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे|
गंगाजल की कसम क्या हुआ-बाबूलाल अग्रवाल
कांग्रेस के नेता गंगा जल लेकर कसम खाने के बाद किसानों के साथ अपने किये वायदे से मुकर रहे हैं न तो प्रदेश में शराबबंदी हुई और न बेरोजगारी भत्ता मिला|
नाराज किसान कांग्रेस से हिसाब जरूर लेगा- पैकरा
पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि किसानों की नाराजगी कांग्रेस को भारी पड़ेगी और आने वाले दिनों किसान इसका हिसाब कांग्रेस से जरूर लेगा |कांग्रेस के पास पिछले दो साल मे कोई उपलब्धि नही है |इस दौरान लाल संतोष सिंह रामू गोस्वामी भूलन सिंह मरावी महेश्वर पैकरा पुष्पा सिंह श्यामा पांडे संदीप अग्रवाल अशोक सिंह शिव प्रसाद सिंह गीता जयसवाल रामकरण साहू बलराम सोनी सहित सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री व कार्यकर्ता उपस्थित थे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours