तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एसएन राठौर ने आज जिले के विकासखण्ड खड़गवां के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यहां ओपीडी,आईपीडी, संस्थागत प्रसव की जानकारी प्राप्त की एवं स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी आवष्यकताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए समन्वित प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने विकासखण्ड खड़गवां के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को इस संबंध में आवष्यक दिषा निर्देष दिये।
कलेक्टर श्री राठौर ने सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ओपीडी एवं अन्य कक्षों का निरीक्षण कर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत चिरमी में गौठान के नजदीक निर्माणाधीन अपषिश्ठ प्रबंधन केंद्र का अवलोकन किया। साथ ही गौठान में गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण सहित संचालित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष केंद्र पोडी बचरा पहुंचे एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। यहां सामुदायिक षौचालय की मांग पर कलेक्टर ने एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत को आवष्यक कार्यवाही के निर्देष दिये।
इसी तरह कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां का निरीक्षण कर कैंटीन एवं स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित अन्य निर्माण कार्य कराये जाने हेतु संबंधितों को निर्देषित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में आये मरीजों से भी बातचीत की एवं चिकित्सीय सुविधा की उपलब्धता पर फीडबैक लिया। कलेक्टर श्री राठौर ने पोड़ीडीह स्थित बाजार में चल रहे चबूतरा निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
as



+ There are no comments
Add yours