पार्षद रूबी पासी बनी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव राय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साय की सहमति से अमित साहू प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई । जिसमें मनेंद्रगढ़ से रूबी पासी को स्थान दिया गया है वही चिरमिरी से अभय जयसवाल एवं बैकुंठपुर से हर्षल गुप्ता को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है तीनों ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की पार्षद एवं मनेन्द्रगढ़ फ्रेंड सिविल सोसाइटी की सदस्य भी है । हर समय सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली रूबी पासी का मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज एवं अन्य ज्वलंत मुद्दे उठा कर सरकार को घेरने में हमेशा आगे रही है। कोरिया जिले से रूबी पासी को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने से जिले में कन्या शक्ति को सुदृढता मिली है | जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन, जिला संयोजिका कोमल पटेल, आशीष मजूमदार, आनंद ताम्रकार, बृजेश अग्रवाल आदि रूबी पासी के निवास में जाकर उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours