31 हाट बाजारो में क्लीनिकों से 15,991 लोग हुए लाभान्वित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

सुदूर क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों को घर के नजदीक ही उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने में हाट बाजार क्लिनिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण विकासखंड खड़गवां के कोडा में रविवार को लगने वाले हाट बाजार क्लीनिक में मिला, यहाँ से सेवायें प्राप्त करने वाली 50 वर्षीय एक महिला किसना बाई ने बताया, मैंने यहाँ नियमित रूप से अपनी जांच करायी है और सही उपचार मिलने के बाद अब मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूँ। किसना बाई ने बताया “बाजार करने के लिए वह कोडा जाया करती हूँ वहीँ मुझे हाट बाजार क्लिनिक के बारे में जानकारी मिली फिर मुझे वहां पर निशुल्क जांच के बाद परामर्श दिया गया पहले मेरे ब्लड प्रेशर की जांच हुई फिर शुगर जांच दोनो के परिणाम आने पर चिकित्सको द्वारा उन्हे उचित सलाह दिया गया साथ ही कुछ दवाइयां भी दी गयीं । जिसके परिणामस्वरुप अब मैं स्वस्थ हूँ मेरे पास इतना पैसा नहीं था कि मैं जांच का खर्च वह वहन कर सकूँ किन्तु यहाँ पर निशुल्क इलाज़ मिलने से बहुत खुशी हुयी ।“


इस बारे में सीएमएचओ डा. रामेश्वर शर्मा ने बताया‘‘ हाट बाजार क्लीनिक, का उद्देश्य ही सुदूर क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों को घर के नजदीक ही उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है । इस योजना में प्रशासन की ओर से हेल्थ कैंप लगाने के अतिरिक्त सुदूर अंचल वासियों को बीमारियों से बचने के जरूरी तरीके भी बताए जा रहे हैं। इस योजना से जिले के ग्रामीणों को निरंतर लाभ मिलता रहता है”।
हाट बाजार क्लीनिक की नोडल अधिकारी डीपीएम रंजना पैकरा ने बताया, “सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराते हुए मेडिकल जाँच की सुविधा के साथ कोरोना से बचाव के लिए भी लोगो को जागरूक करते हुए हाट बाजार क्लीनिक की सभी सेवायें जारी है। जिले के सभी विकास खंडों में मोबाइल यूनिट टीम के द्वारा हाट बाजार लगाए जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए साप्ताहिक बाजारों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।“
उन्होने बताया, ”दुर्गम इलाकों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद इलाज करते हुए अप्रैल 2020 से 08 फरवरी 2021 तक 31 हाट बाजारो में लगे शिविरो से 15,991लोग लाभान्वित हुए जिसमें मलेरिया के 1,786 लोगों का इलाज किया गया जिसमे 967 पुरूष और 819 महिला थीं, हाट बाजार क्लीनिकों में पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में रक्त अल्पता के मामले ज्यादा दिखे हैं 434 पुरुषों की अपेक्षा 940 महिलाओं में रक्त अल्पता के मामले सामने आये हैं वहीँ ब्लड प्रेशर के मामलों की बात की जाए तो यह समस्या पुरूषों में अधिक दिखी है 2,494 पुरूषों की अपेक्षा 1,962 महिलाओं में यह समस्या नजर आई है । इसी तरह 81 बच्चे और 59 बच्चियों को टीका भी लगाया गया। मधुमेह के 149 पुरूषो की अपेक्षा 1,152 महिला, टीबी जांच के 123 पुरूष 123 महिला ,उच्च रक्तचाप के 316 पुरूष की अपेक्षा 183 महिलाएं शामिल रही। ‘‘


संचालित हाट बाजार स्थल
जिले में हाट बाजार क्लीनिक 31 चिन्हित जगहो पर जो है रामगढ़, कछौड, दुग्गी,जरौंधा, मुरमा , कुडेली, लटमा, नारायणपुर , सांवला, डुमरिया ,पुसला,चुटकी, रोकड़ा, रतनपुर,मझौली, कमर्जी, आमाडांड, सोरगा, रावतसरई, बरबसपुर, शिवपुर, जमगहना, उज्ञांव, खंधौरा, कुशहा, बड़गांवकला, घुटरा, मेरो ,पटमा, कोडा और चरचा में नियमित संचालित हो रहे है।


क्या होता है हाट बाजार क्लीनिक

सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच हाट बाजार क्लीनिक में की जाती है। हाट बाजार क्लीनिक में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की पूरी जांच निशुल्क की जाती है। महिलाओं और किशोरी बालिकाओं में खून की कमी ,कुष्ठ रोगियों की भी पहचान व अन्य बीमारियो की भी जांच की जाती है। हाट-बाजारो का उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों को घर के नजदीक ही उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours