तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
बीते 10फरवरी को पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्राम केवरा स्थित ज प कार्यालय परिसर में शिविर लगाकर पंचायत क्षेत्र से आये 344 दिव्यागो के दिव्यागता प्रतिशत का आकलन किया जाकर पंजीयन किया गया तथा प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में आये 178 दिव्यागजनो के नये प्रमाण पत्र जारी किये गये वहीं 16 दिव्यागो को युनिक आई डी कार्ड तथा 16 केश रेफर किए गए। 66 अपात्र पाए गए। पूर्व में जारी किए गए युनिक कार्ड की संख्या 68 रही। शिविर में आये अस्थि बाधित 240, दृष्टि बाधितों की संख्या 35 ,मूक बधिरों की45 मानसिक रूप से विकलांगों की संख्या 13 बहु विकलांगों की संख्या 07 तथा अन्य 04 दिव्यागो की शारीरिक जांच की गई। शिविर में जिला से आये विशेषज्ञ डाक्टरों में मुख्य रूप से डा रवि सोनी मेडिसिन ,डा संदीप त्रिपाठी अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ अभिजीत जैन नेत्र रोग विशेषज्ञ, मौजूद रहे इनके द्वारा बाकायदा दिव्यागो के शारीरिक जांच किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी के राय, ज प सी ई ओ अजय सिंह प्रभावती दास ,लखन मरावी,ललीत कुमार जगत, कमलेश्वर सिंह, उपेन्द्र कुमार पाल, के अलावा मार्ग दर्शक सेवा संस्थान के श्रीमति प्रिया कश्यप, उपस्थित रहे
as

+ There are no comments
Add yours