श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुभारंभ कलश यात्रा सैकड़ों भक्त जनों के द्वारा निकाली गई कथा श्री कृष्ण राधे की झांकी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

      लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायतपूहपूहटरा मैं जन कल्याण समिति द्वारा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें आज दिन गुरुवार को श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुभ आरंभ सैकड़ों महिलाओं के द्वारा पीले वस्त्रों में कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें राधे कृष्ण की झांकी भी मनमोहक देखा गया जिसे देखने के लिए एवं शामिल होने के लिए लखनपुर विकासखंड के तथा अन्य विकास खंडों एवं ग्रामों से हजारों की संख्या में लोग श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा में शामिल होने पहुंचे और वहीं भगवा ध्वज एवं गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव राधे राधे कृष्ण के की उद्घोष होते भक्ति मैं माहौल और पूरे सादगी के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाला गया।

वही जन कल्याण समिति के द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम का कथा वाचक के रूप में भागवताचार्य श्री गिरीश चंद जी शास्त्री वृंदावन उत्तर प्रदेश आए हुए हैं।
जिनके द्वारा प्रथम दिवस दिन गुरुवार को कलश यात्रा एवं कथा शुभारंभ किया जाएगा ।
दिन शुक्रवार को द्वितीय दिवस को महाभारत कथा एवं सुखदेव आगमन कथा वाचन किया जाएगा।
तृतीय दिवस को ध्रुव चरित्र एवं श्रीमन्नारायण प्रगटम चतुर्थ दिवस में नरसिंह भगवान एवं पहलाद चरित्र का वाचन किया जाएगा ।
पंचम दिवस में वामन अवतार राम अवतार श्री कृष्ण जन्म उत्सव का चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा।
छठा दिवस बाल लीला माखन चोरी लीला गिरी राज पूजन का वाचन कथावाचक के द्वारा किया जाएगा।
संत मी एवं अंतिम दिन में कथा समापन पूर्णाहुति एवं पुष्प होली का आयोजन किया गया है।
जन कल्याण समिति पूहपूहटरा के द्वारा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समय प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे के मध्य कथा का वाचन कथा वाचक ओं के द्वारा किया जाएगा सभी श्रद्धालुओं से जन कल्याण समिति के द्वारा आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इससे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल हो।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours