मौसम का मिजाज बदला दोपहर में छाए बादल, चली आंधी, बिजली भी गुल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

लगातार बढ़ रही गर्मी के बाद सोमवार को एक बार फिर अचानक मौसम में बदलाव हुआ और दोपहर से ही बादल छाने लगे, शाम 3 बजे के करीब चली तेज आंधी से शहर की बिजली भी गुल हो गई। कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। लोगो का कहना है कि यदि इस समय बारिश होती है तो इसका असर खेतों में लहरा रही फसलों या कटी फसलों पर पड़ेगा।


पिछले साल की तुलना में इस साल बेहतर फसलें हो रही हैं। चाहे गेहूं की हो या चना और मसूर की सभी फसलें बहुत अच्छी हुई हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव आने से खेतों में लहरा रही और कटी पड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। जिस तरह मौसम बदला है वैसे ही पिछले साल बैकुन्ठपुर में ओला वृष्टि़ और बारिश हुई थी, जिसके कारण खेतों में पड़ी हुई फसलें खराब हो गईं थीं।

सरकार द्वारा बांटी गई मुआवजा राशि फसलों की तुलना में बहुत कम थी। मौसम के पूर्वानुमान से यह उम्मीद जताई जा रही है कि दो दिन मौसम में परिवर्तन होने के साथ बारिश भी हो सकती है। क्षेत्र में धनिया और मसूर सहित चने की फसलें लगभग कटने को है। कुछ जगह काटी भी जा चुकी हैं। फसलों को ढककर रखना होगा, जबकि गेहूं की फसलों की भी कटाई करने की बात कही जा रही है।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours