तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कथावाचक सोनू महराज द्वारा धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच विधायक की बुराई और अन्य पार्टी से संबंधित लोगों की बड़ाई करने और दोबारा मंत्री बनने की अपील करके सौहार्द्र के बने रहने पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का कार्य किया जा रहा हैं। युथ कां्रगेस ने थाने में किये षिकायत में कहा है कि दिनांक 20.03.2021 को रात में ग्राम- सकरिया, थाना- खड़गवां, जिला- कोरिया में सोनू महराज रामकथा का वाचन कर रहे थे,
वहाँ पर भैयालाल रजवाड़े उपस्थित हुये तब सोनू महराज द्वारा स्थानीय विधायक को धर्म के प्रति लगाव न रखने वाला बताकर उन्होंने कहा कि, स्थानीय विधायक राजवंश से है या नही, वे कहां पैदा हुई कहाँ निवास की किसी को पता नहीं हैं और कभी कथा में उपस्थित नही हुई हैं, वहीं भैयालाल रजवाड़े की बड़ाई करने लगे और वोट देकर दुबारा मंत्री बनने की अपील करने लगे। इसको लेकर सोनू महराज के ऐसे कृत्य के विरुद्ध अपराध दर्ज कर भविष्य में ऐसा कृत्य करने से रोके जाने हेतु थाना खड़गवां में ज्ञापन सौंपा गया।
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours