तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले के निजाम में परिर्वतन के बाद जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर की दशा भी बदलने लगी है। बैकुन्ठपुर में दशको से शनिवार को साप्ताहिक बाजार बंदी घोषित होने के बाद भी बाजार खुलने पर कोरिया कलेक्टर श्याम धावडे व एसपी संतोष कुमार सिंह सहित बैकुन्ठपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को ही शहर भर में शनिवार बंदी पर लोगो में सार्वजनिक मुनादी करा दी गई थी। जिसका असर बैकुन्ठपुर में शनिवार को देखने को मिला। जहा बैकुन्ठपुर के दुकानदारो के द्धारा चोरी छिपे कुछ दुकानो में आधे तो कुछ ने घर में दुकान के बहाने दुकानो के आधे शटर उठा ग्राहको सामन देते रहे।
प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए नगर का बाजार बंद कराया। नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टिम बाजार पहुंची टीम ने दुकानें बंद कराई। इस दौरान मख्ुय नगर पालिका अधिकारी ने साफ कहा कि आज सभी को समझाईस दी गई है। अगले शनिवार से जूर्माने की कार्यवाई की जायेगी।
गौरतलब है कि प्रशासन ने शनिवार को बाजार बंदी की घोषणा के बावजूद इसके दुकानदार दुकान खोल लेते हैं। इस पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया। इसके बाद दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद न करने पर टिम के द्धारा दुकानदारों के खिलाफ कडा रुख भी अपनाना पडा।
as

+ There are no comments
Add yours