बिजली के दामो में वृद्धि से लोगो को लगा करंट का झटका

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और खाद्य तेलों की महंगाई के बीच आम लोगों को सरकार ने करंट का एक और झटका दिया है। प्रदेष में राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने नये टैरिफ का ऐलान किया है। जिसमें औसत 48 पैसे प्रति युनिट बिजली की कीमत बढ़ा दी गई है। जिसके बाद घरेलू बिजली के उपभोक्ताओं को 5.93 रुपये की जगह 6.41 रुपये प्रति युनिट के हिसाब से बिजली का बिल भरना होगा।
कोरोना काल में केन्द्र के झटको के बाद राज्य सरकार ने महंगाई से जूझ रहे प्रदेष वासियो को बिजली की बढ़ी दरें एक अगस्त से ही प्रभावी हो चुकी हैं। कोरोना महामारी के बीच लोग पहले ही गिरते व्यापार, घटती आमदनी और बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान को अब बिजली की नई दरों ने आत्मबल तोडने का प्रयास है।

फैक्ट फाईल……..

यूनिट पिछली दर नई दर

0 से 100 – 3.40 3.60
101 से 200 – 3.60 3.80
201 से 400 – 4.90 5.20
401 से 600 – 5.05 6.20
601 से अधिक – 7.30 7.80

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours