कोरोना की तीसरी लहर से लडने कलेक्टर ने विभागो को दिया वैक्सीन की पहली डोज

Estimated read time 1 min read

बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर चौकिंग पर नगरिय निकाय को चेकिंग दिये निर्देश

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर कोरिया श्याम धावडे ने कोरोना के एकाएक बढ़े मामले पर चिंता प्रकट जिले की जनता का सतर्क होकर कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने पुलिस, नगरपालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों को एक बार फिर से अभियान छेड़ने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण तो उपलब्धता के अनुसार अपनी गति से चल रहा है। इससे ज्यादा जरूरी भीड़-भाड़ से बचना, मास्क लगाना और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को पुनर्जीवित कर लापरवाह किस्म के लोगों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर कोरिया ने कहा कि अलग अलग जिलो में बढ रहे केस बड़ी चिंता हैं। हालांकि हमारे जिले में 4 सितम्बर को 4 पॉजेटिव सामने आये है कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में खामियों को तत्काल दूर करते हुए उचित व्यवस्था के दिए निर्देश हैं। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने को कहा। बीते दिन आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों के विषय मे चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को खामियों को तत्काल दूर करते हुए उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।


कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागों को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एक टीम की तरह मिलकर कार्य करने को कहा। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि कोविड 19 कि पिछली दोनों लहरों में बचाव हेतु प्रशासन ने बेहतर काम किया है। देश में कोविड-19 की तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है। इसके बचाव के लिए उचित व्यवस्था एवं तैयारी करने की आवश्यकता है। महामारी के समय अलग-अलग कार्याे के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि बॉर्डर चेकिंग, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग, बस स्टैंड पर चौकिंग पर नगर निगम के अमले द्वारा चेकिंग के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। तीसरी लहर से बचाव के लिए लोगों तक प्रभावी प्रचार प्रसार करने के सुझाव दिए। मास्क, सोशल डिस्टेंसिनग जैसे नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चौक-चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलो पर उचित कार्यवाही करने एवं दुकानों को सील करने के सुझाव देते हुए उन्होंने इसे एक अभियान के रूप में चलाने को कहा।

फैक्ट फाईल………

04 अगस्त पॉजेटिव – 04
जिले में कुल पॉजेटिव – 27576
जिले में एक्टिव प्रकरण – 35
अब तक कुल मौत – 184

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours