Baikunthpur @ Tahkikat News
सेंट जोशेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल, रामपुर, बैकुण्ठपुर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विविध वर्च्यूल कार्यक्रम के बाद गत दिवस पुरष्कारो की घोषणा की गइ्र । जिसमें सभी विजेताओ को उनके पैरेन्टस समेत संस्था में आमंत्रित कर विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरष्कृत किया गया। इस तारतम्य में स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार डॉ प्रिंस जायसवाल की पुत्री मिस तान्या कक्षा 3 को ड्राईंग कम्पटीशन में तृतीय स्थान एवं पुत्र मास्टर तन्मय को यूकेजी को इंट्रा स्कूल फैंसी ड्रेस कम्पटीशन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, उक्त उपलब्धि में तान्या एवं तन्मय की माता श्रीमती वंदना जायसवाल का अत्यंत योगदान है। कोविड-19 के दौरान स्कूल शिक्षा के साथ विविध वर्च्यूल कार्यक्रम आयोजित होने से सँस्था में अध्यनरत छात्र-छात्राओं में ऊर्जा का संचार हुआ है साथ ही साथ अविभावकों में हर्ष व्याप्त है।
as


+ There are no comments
Add yours