Baikunthpur @ Tahkikat News
छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 3 सितंबर को कोरिया जिले के कर्मचारी अधिकारीयो के द्वारा अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय कोरिया के सामने कलम बंद काम बंद के नारे के साथ हड़ताल किया गया एवं मुख्यमंत्री छ ग शासन के नाम कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जिले भर से भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे कलम बंद काम बंद हड़ताल संरक्षक ए पन्ना की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ मंच संचालन अशोक गुप्ता के द्वारा किया गया सरगुजा संभाग के सह संयोजक राजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र के कर्मचारियों को 28ः महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि राज्य कर्मचारियों को मात्र 12ः ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जो कि भेदभाव पूर्ण है प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनरों को देय तिथि 19 जुलाई से 17ः सहित वर्तमान दर 28ः महंगाई भत्ता दिया जाए जिला संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के वेतन में भारी विसंगति उत्पन्न हो गई है जिस ओर राज्य शासन ध्यान नहीं दे रही है अतः जल्द से जल्द शिक्षक लिपिक एवं स्वास्थ्य संवर्ग के वेतन विसंगति निराकृत किया जाए पवन रुपौलिहा ने कहा कि हमें अपनी एकजुटता सक्रियता से संघर्ष करना होगा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर क्रांति की मशाल को जलाए रखना होगा तभी हम अपनी मंजिल को प्राप्त कर पाएंगे उसके पश्चात संयोजक विश्वास भगत ने कहा कि शासन के एमएलए एमपी को जब अपनी सुविधा पेशन बढ़ानी होती है तो एक स्वर में ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित हो जाता है जबकि कर्मचारी की पीड़ा की ओर शासन का ध्यान नहीं जा रहा है पुरानी पेंशन योजना के अभाव में कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है अतः पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द लागू किया जाए जो कि कर्मचारियों का जायज हक है पटवारी संघ से योगेश गुप्ता ने कहा कि सभी विभागों में पदोन्नति क्रमोन्नति समय मान लंबित है जल्द से जल्द इसका लाभ दिया जाए।
इस हड़ताल को प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ , डिप्लोमा अभियंता संघ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ , छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन, छ ग वन कर्मचारी,पंचायत सचिव संघ,स्वास्थ कर्मचारी संघ ,अजाक्स, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ,पटवारी संघ ,,आर आई संघ, वाहन चालक संघ ,सहित 63 संघों के जिलाध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्यगण स्वयं उपस्थित होकर हड़ताल में भाग लिए और आंदोलन को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई
उन्होंने कहा कि यदि शासन हमारी मांगों को पूर्ण नहीं करती है तो आगे भी कलम बंद काम बंद किया जाएगा
अब यह मशाल बुझने वाली नहीं है क्रांति की मशाल तभी बुझेगी जब शासन हमारी मांगों को पूर्ण करेगी कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सरगुजा संभाग के सह संयोजक राजेंद्र सिंह के द्वारा किया गया
आंदोलन को सफल बनाने हेतु अजाक्स से जिला संरक्षक ए पन्ना की अध्यक्षता में हड़ताल आयोजित की गई जिसमें जिला संरक्षक शंकर सुवन मिश्र, जे के साहू,पवन रुपौलिया, अतर सिंह श्रेयांस जायसवाल जी पी भदौरिया,विश्वास भगत,नारदमुनि पांडे अशोक गुप्ता, डा. बी. आर. नायक,अतर सिंह,धीरज सिंह, संजय सिंह ठाकुर, शेख सलमान,जगरूप यादव, शिव लाल,सुरेंद्र बहादुर सिंह राजेन्द्र सोनी विष्णु प्रताप सिंह,भगवान सिंह,दीपक तिर्की, नैयर अंसारी,अवधेश शर्मा, एवम भारी संख्या में फेडरेशन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
as


+ There are no comments
Add yours