घर पर लगा रखा था गाँजा का पौधा, पुलिस ने जड़ सहित उखड़वाकर लिया कब्जे में, आरोपी हिरासत में

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


कोरिया पुलिस द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रारंभ किऐ गऐ निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 03.09.21 को थाना झागराखाड़ क्षेत्रान्तर्गत गस्त पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस चौकी कोड़ा क्षेत्र के ग्राम धवलपुर मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामगोपाल गोड़ अपने घर के पीछे अपने स्वामित्व की भूमि में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ ष्गांजाष्के पौधे उगा, लगा कर रखा है। जिसकी सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ सूचना स्थल पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट में निहित वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी राम गोपाल सिंह पिता महावीर सिंह गोड़ उम्र 58 वर्ष ग्राम धवलपुर नागसेमरापारा के घर के पीछे स्थित उसके स्वामित्व की भूमि में बांस के पौधों के पास कुल 18 नग छोटे-बड़े अवैध मादक पदार्थ ष्गांजाष् के पौधों की पहचान करा कर जड़ सहित उखड़वाकर आरोपी के कब्जे से जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(।) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत में दण्डनीय अपराध पाऐ जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध पश्चात विवेचना में लिया गया एवं न्यायिक रिमांड भेजा गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours