Baikunthpur @ Tahkikat News
कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में जागरूक कर इस मुहिम से जोड़ने जिले में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत जरौंधा में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, खाद, राजस्व विभाग सहित पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। केसीसी के जरिये जरूरतमंद किसानों को बिना गांरटी के ऋण दिया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को खेती से जुड़ी चीजों जैसे खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि की खरीद करने के लिए कर्ज उपलब्ध कराया जाता है। समय पर लोन चुकाने पर ब्याज दर 0 से 7 प्रतिशत हो सकती है। जिला सहकारी बैंक में यह जीरो प्रतिशत दर है।
किसान क्रेडिट कार्ड शिविर 13 सितम्बर से होगा आयोजित-
13 एवं 27 सितम्बर को विकाखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम गिरजापुर, छिदडांड, खड़गवां के ग्राम कोडा, खड़गवां, सोनहत के ग्राम रजौली, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चौनपुर एवं जनकपुर के ग्राम जनकपुर, 14 एवं 28 सितम्बर को बैकुण्ठपुर के ग्राम धौराटिकरा, तरगंवा, खड़गवा के ग्राम चिरमी, सोनहत के ग्राम सोनहत, मनेन्द्रगढ़ ग्राम बरबसपुर एवं जनकपुर के ग्राम माडी सरई, 15 एवं 29 सितम्बर को बैकुण्ठपुर के ग्राम पटना, झरनापारा, खड़गवां के ग्राम जिल्दा, सोनहत के ग्राम रामगढ, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम केल्हारी एवं जनकपुर के ग्राम कोटाडोल एवं कमर्जी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी तरह 16 एवं 30 सितम्बर को बैकुण्ठपुर के ग्राम सरभोका, सलबा, खड़गवां के ग्राम पोड़ी, सोनहत के ग्राम रजौली, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम डोड़की एवं जनकपुर के ग्राम गढ़वार तथा 20 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर को बैकुण्ठपुर के ग्राम जामपारा, खड़गवां के ग्राम बैमा, सोनहत के ग्राम सोनहत, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम घुटरा, कछौड़ एवं जनकपुर के ग्राम सिंगरौली में शिविर का आयोजन किया जायेगा। किसानों को केसीसी के दायरे में लाने तथा जिले के किसानों को इसका लाभ दिलाने हेतु समिति वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours