कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किये शानदार मॉडल……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कबाड़ से जुगाड़ विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने पाठ्यक्रम के विषयों पर आधारित शानदार मॉडल बनाकर प्रस्तुत किये। सौर उपकरण, पर्यावरण मंडल, श्वसन तंत्र, बायो गैस संयंत्र जैसे मॉडल तैयार कर बच्चों ने अपने रचनात्मक हुनर का प्रदर्शन किया। 4 सितम्बर को विकासखंड बैकुंठपुर अंतर्गत रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कबाड़ से जुगाड़ विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के 52 संकुलों से संकुल स्तर पर चयनित एक-एक विद्यालय के शिक्षक बच्चों के साथ अपने-अपने विषय के मॉडल के साथ उपस्थित हुए। कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के अंतर्गत हिन्दी, अंग्रेजी और पर्यावरण विषय आधारित मॉडल का निर्माण किया गया। इन मॉडल की प्रदर्शनी में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी नीलेश शुक्ला, एपीसी राजकुमार चाफेकर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल और सभी सीएसी ने भाग लेकर बच्चों के अनूठे कमाल को देखा और सराहना कर उनका प्रोत्साहन किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours