जिले के बैंक ऑफ इंडिया की दोनो शाखाओ में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैंक ऑफ इंडिया की 116 वीं स्थापना दिवस कोरिया जिले की दोनो शाखाओ में मंगलवार को धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ शाखा के प्रबंधक विश्व प्रताप सिंह ने कहा कि आज बैंक व हम सभी बैंककर्मियों के लिए यह गौरव का क्षण है। शाखा की उपलब्धियों को गिनाते हुए बैंककर्मियों व उपभोक्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। वही पर बैकुन्ठपुर के शाखा प्रबंधक संजीव बहेरा शाखा में उपस्थित सभी उपभोक्ताओं को बैंक द्वारा दी जा रही सुविधा को विस्तार से बताया।

दोनो शाखाओ के प्रबंधको ने बताया कि शाखा कर्मी बैंक से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। इस मौके पर मनेन्द्रगढ शाखा के विश्व प्रताप सिंह शाखा प्रबंधक, प्रभात कुमार अधिकारी, भानु अधिकारी, आशीश द्विवेदी क्लर्क, सौरभ ठाकुर क्लर्क, साकेत कुमार क्लर्क, अशोक कुमार, मनोज कुमार, कुंती तिर्की एवं बैकुन्ठपुर शाखा के शाखा प्रबंधक संजीव बहेरा, असिस्टेंट ब्रांच मैंनेजर केशव नंदन तिवारी, ऑफिसर क्षितिज मेश्राम, कैसियर सरिता बखला, क्लर्क अविज तिर्की एवं सब स्टाफ आनंद बैगा मौजूद रहे । इस दौरान ब्रांच में ग्राहक डॉ. प्रिंस जयसवाल, चंद्र विजय साहु, दीपक सिंह डॉ. सीमा सिंह, रंजन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours