न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मना शिक्षक दिवस

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

न्यू लाइफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में 5 सितम्बर 2021 शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था में गत दिवस 6 सितम्बर 2021 को छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया, शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्रों के द्वारा संगीत, भाषण व आधुनिक वाद्य यंत्रों द्वारा संगीत की इंस्टुमेंटल प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. प्रिंस जायसवाल के उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा प्रेरणास्पद सम्बोधन एवं छात्र- छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा शिक्षकों को उपहार दिया गया, प्राचार्य के द्वारा छात्र-छात्राओं के अनुशासन एवं शिक्षा में कड़ी मेहनत का संदेश दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन कोविड- 19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर सामाजिक दूरी व मास्क लगा कर किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours