धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजा….. सिंह ऑटो पार्टस द्धारा भण्डारे का आयोजन कर लोगो में भोग का वितरण

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव के साथ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थान, चौक-चौराहों और निजी दुकानों में भव्य पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही एसईसीएल सहित वाहन मालिकों, छोटे बड़े काऱखानों में विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गयी। वहीं शुक्रवार शाम को धुबनिया गांव सहित अन्य कई स्थानों पर पूजा समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। विश्वकर्मा पूजा एस ई सी एल बैकुंठपुर क्षेत्र में खान बचाव केंद्र रामपुर में क्षेत्रीय महाप्रबंधक विश्वनाथ सिंह के उपस्थिति में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह, रविशंकर राजवाडे, मोहन सिंह,शिव कुमार सनाढ्य,आशीष शुक्ला, अखिलेश सिंह, राजेश नामदेव, देवेंद्र जायसवाल इत्यादि उपस्थित थे।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सिंह ऑटो पार्टस द्धारा भण्डारे का आयोजन कर लोगो में भोग का वितरण किया गया

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours