Baikunthpur @ Tahkikat News
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भाजपा के सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टुबर तक के तय कार्यक्रम के तहत शनिवार 18 सितंबर को राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल पंडरी तराई में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल परिसर में सफाई की और पूरे परिसर को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ किया। जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान के उपरांत उसी परिसर में स्थित कुष्ट बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कुष्ट बस्ती स्थित जयतखम्भ में पूजा अर्चना की एवं परिसर में महात्मा गांधी व पूर्व महापौर बलबीर जुनेजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कुष्ट पीड़ितों के बीच फल और मच्छरदानी का वितरण भी किया।
इस दौरान भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, सांसद सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुंदरानी, अमित साहू, ओंकार बैस, शुभाष तिवारी, केदार गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, उमेश घोरमोड़े, प्रमोद साहू, किशोर महानंद, गोपी साहू, अमरजीत छाबड़ा, राजेश पांडेय, गोरेलाल नायक, सुनील चौधरी, अनूप खेलकर, केदार धनकर, तुषार चोपड़ा, दिलीप सारथी, अखिलेश कश्यप, योगी नरेश साहू, अनुराग साहू, अनिल बाघ, सावित्री जगत, वंदना राठौर, ज्ञानचंद चौधरी, कमलेश शर्मा, नीरज वर्मा, नवीन वर्मा, अजय जगत सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
as


+ There are no comments
Add yours