Baikunthpur @ Tahkikat News
जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए जिला खनिज न्यास मद से 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 अंतर्गत 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र शिक्षा के तहत शासी परिषद के अनुमोदन की प्रत्याशा में यह स्वीकृति दी गई है। जिला खनिज न्यास मद से कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिला मुख्यालय स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल के भवन सुधार, फर्नीचर, तथा छात्रों को प्रयोगशाला, लाइब्रेरी एवं खेल-कूद सहित अन्य उच्च स्तरीय सुविधाएं प्राप्त हो सके, इस हेतु राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
छत्तीसगढ़ में शासन स्तर पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल को बढ़ावा देने के लिहाज से जिले के प्रत्येक विकासखंड में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुवात की गई है, जहां अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के अलावा छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके, इस हेतु समस्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोरिया जिले के भरतपुर विकासखंड के लिए डीएमएफ से 1 करोड़ 49 लाख तथा मनेन्द्रगढ़ के लिए 58 लाख 74 हजार एवं सोनहत के लिए कुल 58 लाख 82 हजार में समग्र शिक्षा एवं जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत अभिसरण से राशि जारी की जा चुकी है।
महलपारा से रामानुज विद्यालय परिसर स्थित पॉलिटेक्निक भवन में स्थानांतरित होगा स्वामी आत्मानंद स्कूल – निकट भविष्य में विद्यालय के विस्तार एवं खेल मैदान की आवश्यकता के मद्देनजर वर्तमान में महलपारा में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालय को रामानुज विद्यालय परिसर में स्थित पॉलिटेक्निक भवन में स्थानांतरित करने की योजना है, जिस पर काम चल रहा है। इस परिसर में स्थानांतरित हो जाने के बाद विद्यालय के छात्र खेलकूद हेतु मिनी स्टेडियम ग्राउंड का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही शासकीय आदर्श स्कूल को आवश्यकता अनुरूप महलपारा स्थित स्कूल में स्थानांतरित किया जायेगा, जिससे इस अधोसंरचना का उपयोग हो सके। इस संबंध में कलेक्टर श्याम धावड़े ने बताया कि आत्मानंद विद्यालय शासन की मत्वपूर्ण योजना है, प्रतियोगिता के युग में छात्र – छात्राओं को अध्ययन हेतु बेहतर माहौल प्राप्त हो सके, इस हेतु सभी प्रयास किये जा रहे हैं। निश्चित रूप से अंग्रेजी माध्यम के सर्वसुविधायुक्त विद्यालय का लाभ छात्र छात्राओं को मिलेगा और भविष्य में यहां के छात्र छात्राएं अध्यन के क्षेत्र में जिले व प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।
as

+ There are no comments
Add yours